Homeनिबंधराष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध | National Unity Day in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध | National Unity Day in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध : राष्ट्रीय एकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इसके क्या महत्व हैं? विस्तार से जानने के लिए लेख National Unity Day in Hindi को पूरा पढ़िए।

राष्ट्रीय एकता दिवस क्या है? | Rashtriya Ekta Diwas

  • लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
Sardar Vallabhbhai Patel
Sardar Vallabhbhai Patel

सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिचय

वल्लभभाई झावेरभाई पटेल, जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, एक भारतीय राजनीतिज्ञ व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

सरदार पटेल जन्म 31 अक्टूबर 1875
मृत्यु 15 दिसम्बर 1950
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुवात 31 अक्टूबर 2014
किसके द्वारा शुरू हुआ भारत सरकार के द्वारा

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

  • प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
  • भारत सरकार द्वारा सन 2014 से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की घोषणा की गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के द्वारा भारतीय एकता के लिए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन का प्रथम बार उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नई दिल्ली में किया।
  • प्रधानमंत्री जी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का शुभारंभ भी किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व

  • किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और अखंडता होती है। भारत कई वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। इसका मुख्य कारण यहां के लोगों में एकता की कमी था।
  • इसी कारण भारत पर कई आक्रमणकारियों ने आक्रमण किया तथा लंबे समय तक राज किया।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी भारत की इसी कमी का लाभ उठाया। अंग्रेजों ने फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाकर लगभग 200 वर्षों तक भारत पर राज किया।
  • वर्तमान समय में देश की युवा पीढ़ी को एकता का महत्व समझना बहुत जरूरी है। इसलिए इस दिन देश के युवा एवं देश के नागरिक एकता के महत्व को जानते हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस कैसे मनाया जाता है (तरीका)

  • 31 अक्टूबर को देश के कई स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • देश के विभिन्न स्थानों पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है।
  • ”रन फॉर यूनिटी मैराथन देश के कई स्थानों पर आयोजित की जाती है।”
  • दिल्ली में राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट के बीच सुबह के समय मैराथन का आयोजन बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है जिसमें कई नेता अभिनेता एवं अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां भाग लेते हैं।
  • इसके साथ ही सरकारी संस्था वाह पब्लिक सेक्टर में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। स्कूल कॉलेजों में तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जैसे- बैनर, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, भाषण, पेंटिंग, कविता वाद- विवाद व  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि।
  • इस कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थायें, सरकारी संस्थायें, गैर-सरकारी संस्थायें व राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

अन्य उपयोगी जानकारी के लिए इन्हे भी पढ़े :-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments